विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2024

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा में बड़ा हादसा, झुग्गी में सो रहे लोगों को कार ने कुचला; 3 की मौत, आठ घायल

राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई लोगों की जान ले ली है. वहीं, इस हादसे में 8 लोगों के घायल हो गए.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा में बड़ा हादसा, झुग्गी में सो रहे लोगों को कार ने कुचला; 3 की मौत, आठ घायल
सो रहे लोगों को कार ने कुचला
DNTV

Dausa Accident News: राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. झुग्गी में सो रहे लोगों को तेज रफ्तार ने कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तो 8 लोग घायल भी हो गए. घायलों को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने कार जब्त कर लिया और चालक की तलाश में जुटी है. यह हादसा महुआ के टीकाराम पालीवाल स्कूल के पास हुआ है. इस हादसे में एक महिला की भी जान गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव में 2 पूर्व CM समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, लोकसभा की 13 सीटों पर वोटिंग जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com