विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

दौसा में प्रदर्शन कर रहे किसान की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया जाम

Rajasthan News: बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक कट की मांग को लेकर बीते दिन से चल रहा महापंचायत अब एक बड़े महापड़ाव में तब्दील हो गया है. जिसमें एक किसान की मौत हो गई.

दौसा में प्रदर्शन कर रहे किसान की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया जाम
डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा , दौसा
NDTV

Dausa News: राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के द्वारापुरा श्याम सिंह पुरा गांव से एक किसान की मौत का मामला सामने आया है. जिसमें बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे (4C) पर एक कट की मांग को लेकर बीते दिन से चल रहा महापंचायत अब एक बड़े महापड़ाव में तब्दील हो गया है. प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है और स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारी किसान कैलाशचंद शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनकी मौत के बाद ग्रामीण और आक्रोशित हो गए हैं और शव को धरना स्थल पर रखकर उग्र प्रदर्शन करने लगे.  प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि दौसा जिला कलेक्टर को तत्काल धरना स्थल पर बुलाया जाए.

 किसान को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई

वही जारी  प्रदर्शन के दौरान आज ( सोमवार) सुबह  किसान कैलाशचंद शर्मा को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी वही मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने आंदोलन को और तेज कर दिया है. स्थिति को बिगड़ता देख भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया.  प्रशासन के अधिकारी लगातार ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. 

11 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक 11 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है. इसमें उन्होंने  द्वारापुरा श्याम सिंह पुरा में बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक कट की मांग की है. साथ ही प्रदर्शन में मरने वाले कैलाशचंद शर्मा के परिजनों को सरकारी नौकरी देना शामिल किया है. 

कई दौर की हो चुकी है बातचीत

इस दौरान बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत, तहसीलदार राजेश सैनी, बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा सहित क्यूआरटी टीम और भारी पुलिस बल मौजूद है. हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और अतिरिक्त बल भी तैयार रखा गया है. अब तक प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है.

मामला बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कट की है मांग 

यह पूरा मामला बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे (4C) पर द्वारापुरा श्याम सिंह पुरा में एक कट की मांग से जुड़ा है. ग्रामीणों की यह मांग पिछले लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन बीते 16 महीनों से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इस लिंक एक्सप्रेसवे पर कट न मिलने से ग्रामीण बेहद नाराज हैं. इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने बीते दिन एक महापंचायत बुलाई थी, जिसे संघर्ष समिति ने महापड़ाव में बदलने का निर्णय लिया था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जोधपुर में अतिक्रमण रिपोर्टिंग कर रहे NDTV रिपोर्टर अरुण हर्ष पर हमला,मोबाइल छीना और तलवारें दिखाईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com