विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Rajasthan: दौसा में नशेड़ी जीप चालक ने श्रद्धालुओं से की मारपीट, किराये को लेकर हुआ बवाल

Dausa News: दौसा जिले के बांदीकुई के हुआ था जिसने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया, जिसमें महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की शिकायत भी दर्ज की गई है.

Rajasthan: दौसा में नशेड़ी जीप चालक ने श्रद्धालुओं से की मारपीट, किराये को लेकर हुआ बवाल
Dausa News
NDTV

Rajasthan News: प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा घटना दौसा जिले के बांदीकुई के हुआ था जिसने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया, जिसमें महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की शिकायत भी दर्ज की गई है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले 16 श्रद्धालुओं का एक समूह खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद बांदीकुई जंक्शन पहुंचा था. वे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार से बाहर निकलकर बालाजी धाम जाने के लिए सिकंदरा बस स्टैंड पर एक मैक्स जीप चालक से बातचीत कर रहे थे. जिसपर बालाजी मंदिर तक जाने के लिए 40 रुपये किराया तय हुआ, लेकिन जीप चालक कथित तौर पर शराब के नशे में चूर था. उसने तय किराए से मुकरने की दादागिरी दिखाते हुए श्रद्धालुओं से मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर मौजूद अन्य जीप चालक भी उसके साथ आ गए और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने लगे, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं.

नशेड़ी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

इसके बाद मामला गंभीर होता देख पीड़ित  लोगों ने तुरंत 112 टोल फ्री नंबर पर पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और मुख्य जीप चालक को हिरासत में ले लिया. साथ ही, उसके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

महिला श्रद्धालु से अभद्रता का आरोप

श्रद्धालु संतोष गुप्ता ने बांदीकुई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके परिवार सहित 16 लोग बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान नशे में धुत चालक और उसके साथियों ने उनके पति और जेठ सहित अन्य लोगों से मारपीट और गाली-गलौज की. पीड़ित महिला ने जीप चालक पर अभद्रता करने का भी गंभीर आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: जैसलमेर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी तीसरी एक्सप्रेस ट्रेन, 29 को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरा रूट मैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com