विज्ञापन

Rajasthan Politics: डीसी बैरवा के समर्थन में हुड़ला, बोले- तहसीलदार को ठंडा पिलाने का काम हम करेंगे, किरोड़ीलाल मीणा पर भी बरसे

हुड़ला ने तहसीलदार के बर्ताव पर आपत्ति जाहिर करते हुए भाषा को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया. उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और जगमोहन मीणा पर भी आरोप लगाए.  

Rajasthan Politics: डीसी बैरवा के समर्थन में हुड़ला, बोले- तहसीलदार को ठंडा पिलाने का काम हम करेंगे, किरोड़ीलाल मीणा पर भी बरसे
ओमप्रकाश हुड़ला, विधायक डीसी बैरवा और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

Dausa MLA DC Bairwa: दौसा कांग्रेस विधायक डी.सी. बैरवा और तहसीलदार गजानंद मीणा विवाद पर अब महवा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला की एंट्री हो गई है. हुड़ला ने कांग्रेव विधायक का समर्थन करते हुए तहसीलदार के व्यवहार और भाषा को चिंताजनक बताया है. हुड़ला ने तहसीलदार का बर्ताव और भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया. साथ ही उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और जगमोहन मीणा पर भी आरोप लगाए.  

बोले- लोकतंत्र में विधायक सर्वोपरि

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायक सर्वोपरि हैं, न्यायपालिका सर्वोपरि है और कार्यपालिका का काम सिर्फ कानून का पालन करवाना है. तहसीलदार को भाषा में संयम और प्रेम रखना चाहिए, जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, उसका वे खुले शब्दों में विरोध करते हैं. हुड़ला ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और जगमोहन मीणा पर भी आरोप लगाए और कहा कि उनकी वजह से तहसीलदार में “गर्मी” भरी हुई है. चुनौती भरे लहजे में हुड़ला बोले कि अगर तहसीलदार में इतनी गर्मी है तो उन्हें महवा विधानसभा में लगवा दो, ऐसा बर्ताव होगा तो ठंडा पिलाने का काम हम करेंगे.

इस वजह से गरमाई है दौसा की सियासत 

विवाद की शुरुआत तीन दिन पहले हुई, जब दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा राजस्व टीम के साथ ग्रास भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. कार्रवाई की सूचना मिलने पर विधायक डीसी बैरवा भी मौके पर पहुंचे थे और कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया. उनका आरोप था कि बिना पूर्व नोटिस के गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं. इसी दौरान दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. 

वीडियो भी हो चुका है वायरल

घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें तहसीलदार द्वारा विधायक को 'थाने भेजने' जैसी टिप्पणी करने की बात सामने आई. इसके बाद विधायक डीसी बैरवा और पटवारी हेमलता मीणा के बीच तीखी बहस का ऑडियो भी वायरल हुआ. इन्हीं सब प्रकरण के चलते बयानबाजी तेज हो गई है.

यह भी पढ़ेंः विधायक-पटवारी विवाद पर बोले किरोड़ी लाल, कहा- 'यहां विधायक बोल रहा मेरे लोगों ने कर रखा जमीनों पर कब्जा'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close