विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2026

बाड़मेर में मृत बछड़ा म‍िलने पर भड़का आक्रोश, हत्या का आरोप; पुल‍िस से खींचतान 

सूचना पर पहुंचे पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया.युवकों ने पुल‍िस से कानूनी कार्रवाई की मांग की. 

बाड़मेर में मृत बछड़ा म‍िलने पर भड़का आक्रोश, हत्या का आरोप; पुल‍िस से खींचतान 

बाड़मेर शहर में रविवार शाम को महावीर नगर पुलिस चौकी के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास एक मृत बछड़ा म‍िला. रस्‍सी से उसके पैर बंधे हुए थे. इससे आक्रोश‍ित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. 

पुलिस से खींचतान 

सूचना मिलते ही बाड़मेर डीएसपी रमेश शर्मा कोतवाली थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. जब पुलिस मृत बछड़े को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तो प्रदर्शनकारियों के साथ खींचतान की स्थिति बन गई.

काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया. इसके बाद मृत गोवंश को जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की.

हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की.

गोवंश की हत्या का लगाया आरोप 

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक मृत बछड़े को यहां फेंककर फरार हो गए. हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे गोवंश की नृशंस हत्या करार देते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हुई, और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया. 

यह भी पढ़ें: बाड़मेर जिले की सीमाओं में फेरबदल पर संग्राम, कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के सामने; लेकिन बदलेगा क्या ? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com