Deeg Accident: डीग में बेकाबू होने के बाद 2 कारें एक-दूसरे के ऊपर पलट गई. कार में सवार 6 में से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. एक के बाद एक दो हादसे से लोगों की जान पर आफत आ गई. जब एक कार खाई में पलटी तो फंसे हुए घायलों के लिए स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य कार ने लोगों को भी टक्कर मार दी. मौके पर पुलिस ने चार घायलों को कामां अस्पताल में भर्ती कराया. हालात गंभीर होने के चलते चारों घायलों को भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है.
कामां-बरसाना मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यूपी निवासी कुछ लोग एक कार में सवार होकर कामां के लिए रवाना हुए थे. जब कार कामां-बरसाना मार्ग पर पहुंची तो यहां आरएसी पुलिस चौकी के पास हादसा हो गया. खाई में गिरने के बाद कार की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग भी बुरी तरह घायल थे.
हादसे की सूचना पर मदद के लिए पहुंचे लोग
बताया जा रहा है कि ये लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे. तभी कामा केपी ड्रेन नहर के पास तीव्र मोड़ पर कार पलट गई. हादसे में रवि, नैम सिंह, रविन्द्र सिंह और जितेन्द्र घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे. इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी. इसके चलते पल्ला पुजारी, गोविंद और हरिओम गुर्जर घायल हो गए.
यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में 2 दिन रहेगी पानी की किल्लत, 18 से 20 फरवरी तक शटडाउन