विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत

Accident on Highway: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई और उसे क्रेन की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला.

Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत

Delhi Jaipur Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रही कार के ट्रेलर से टकराने से हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है. सभी श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर गुरुग्राम लौट रहे थे, तभी नीमराणा थाने के सामने हादसा हुआ. दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर देर रात रफ्तार ने तीन जिंदगियां लील लीं. मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार (60), सतीश गॉड (40) और अंकुश कुमार (37) के तौर पर हुई है. 

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना

हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना रात्रि गश्त के दौरान मिली. मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि मारुति कार ट्रेलर में पीछे से बुरी तरह घुसी हुई थी. कार में चार लोग सवार थे, जो खांडसा, गुरुग्राम स्थित अपने घर लौट रहे थे. सभी लोग बाबा श्याम के दर्शन कर खाटू श्याम से वापस लौट रहे थे.

क्रेन से निकाली गई फंसी कार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला और फिर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को साइड कराकर सुचारु रूप से बहाल किया. नीमराणा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर-अजमेर हाईवे पर टला बड़ा हादसा, भांकरोटा में 10 मिनट तक ट्रक से होता रहा CNG रिसाव
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com