Rajasthan Murder: कोटा में डिलीवरी ब्वॉय की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दिन पहले ही भगवान को मिली थी धमकी

कोटा में डिलीवरी ब्वॉय भगवान की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों के आरोपों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. ये वारदात शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में हुई. मृतक युवक का नाम भगवान है. हमलावरों ने देर रात उस पर लाठी डंडों से वार कर अधमरा किया और मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आई. सिर में गंभीर चोट लगने से युवक ने दम तोड़ दिया. 

ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था मृतक

मृतक युवक मूलरूप से सांगोद कस्बे के दोबड़ा गांव का रहने वाला था. करीब दो साल से वह कोटा में रह रहा था. यहां वह ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने फिलहाल हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है. परिजन लक्ष्मीनाथ ने बताया कि भगवान अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ लखावा में रहता था. देर रात 9 बजे करीब थाने से सूचना मिली थी. भगवान आईएल के पास बनी नई कॉलोनी के यहां लहूलुहान पड़ा है. इसके बाद वह मौके पर गया और फिर उसे एम्बुलेंस मंगवाकर अस्पताल लेकर आए. 

Advertisement

कुछ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

लक्ष्मीनाथ ने बताया कि गांव की एक लड़की के मामले में उसकी गांव के कुछ लोगों से दुश्मनी थी. उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी. दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था. लेकिन देर रात भगवान को अकेला देख तीन-चार युवकों ने डंडों व लाठियों से उस पर हमला कर दिया. भगवान की बाइक व मोबाइल का अभी तक पता नहीं लगा. घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है. विज्ञान नगर थाना सीआई सतीश चौधरी ने बताया कि परिजनों ने दो तीन लड़कों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसपर हत्या का मामला दर्ज किया है. फिलहाल कारण सामने नहीं आए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- 'राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत', PM Modi ने अपने संबोधन में क्यों दिया ये बयान?


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.