बाड़मेर में देवर-भाभी का प्रेम प्रसंग बना त्रासदी, बबूल के पेड़ से लटककर दोनों ने की आत्महत्या

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते देवर और भाभी ने कथित रूप से एक पेड़ से लटककर सामूहिक आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस के अनुसार हाथला गांव निवासी 20 वर्षीय नवलाराम और उसकी 25 वर्षीय भाभी समझू, पत्नी हरिराम, रविवार देर रात से घर से लापता थे. सुबह जब परिजनों को दोनों के घर में नहीं मिलने पर शक हुआ तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया

इसी दौरान मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने गांव के पास एक बबूल के पेड़ से दोनों के शव लटके हुए देखे. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बाखासर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. बाखासर थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि शुरुआती जांच में देवर-भाभी के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी

बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, जबकि उसका देवर खेती का काम करता था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है.

यह भी पढ़ें -  7 साल की बच्ची के भ्रामक पोस्ट पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, मेटा को दिया हटाने का सख्त निर्देश