विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं से मारपीट महिलाओं तक को नहीं बख्शा, बस ड्राइवर को ह‍िरासत में लिया 

राजस्थान के दौसा जिले स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शनिवार रात आस्था का माहौल अचानक दहशत में बदल गया. 

मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं से मारपीट महिलाओं तक को नहीं बख्शा, बस ड्राइवर को ह‍िरासत में लिया 
मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं से मारपीट हुई.

मेहंदीपुर बालाजी में एमएनपी पब्लिक स्कूल के सामने श्रद्धालुओं से मारपीट हुई. रात करीब 9 बजे दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की कार को एक स्लीपर बस ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस नो एंट्री में घुसी हुई थी, और उसे पीछे लेते समय यह हादसा हो गया था. मामूली टक्कर के बाद जब श्रद्धालुओं ने विरोध जताया, तो बस चालक और उसके साथियों ने विवाद को हिंसा में बदल दिया.  

श्रद्धालुओं के साथ मारपीट 

आरोप है कि उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. घटना में कई लोग घायल हो गए. हंगामे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. इस घटनाक्रम में कई श्रद्धालु चोटिल हो गए. महिलाओं के भी चोट लगी है. 

बस ड्राइवर को हिरासत में लिया  

मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भय का माहौल है. पवित्र स्थल पर हुई इस तरह की वारदात ने न केवल आमजन को झकझोर दिया है यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर आस्था के केंद्रों पर सुरक्षा कब मजबूत होगी. 

यह भी पढ़ें: "मेरे साथ भी होता है भैया..." राजस्थान में एक बयान देकर सुर्खियों में क्यों हैं वसुंधरा राजे? दबदबा आज भी कायम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close