विज्ञापन

Rajasthan: पीठ पर बच्चों को बिठाकर सैर कराती दिखी भालू मां, कैमरे में कैद हुआ 'भालू परिवार

Dholpur Tiger Reserve धौलपुर टाइगर रिजर्व में वन विभाग के कैमरे में दिल छू लेने वाला वीडियो कैद हुआ है. जिसमें मादा भालू अपने दो शावकों को पीठ पर बिठाकर सुरक्षित ले जाते हुए नजर आई.

Rajasthan: पीठ पर बच्चों को बिठाकर सैर कराती दिखी भालू मां, कैमरे में कैद हुआ 'भालू परिवार
मादा भालू अपने दो शावकों को पीठ पर बिठाकर ले जाते हुए
NDTV

Dholpur Bear viral Video: धौलपुर के करौली टाइगर रिजर्व सेंचुरी में एक बेहद भावुक और दुर्लभ नजारा सामने आया है. रविवार देर रात के जंगल में लगे वन विभाग के ट्रैप कैमरों ने एक मादा भालू को अपने दो छोटे शावकों के रिकॉर्ड किया. जिसमें वह अंधेरे में अपने दो शावकों को पीठ पर बिठाकर जंगल से गुजर रही थी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां भालू ने अपने दोनों बच्चों को अपनी पीठ पर बिठा रखा है.

मादा भालू अपने दो बच्चों को पीठ पर बिठाकर रही थी घूम

इस नजारे को लेकर धौलपुर टाइगर रिजर्व सेंचुरी के अधिकारियों ने बताया कि यह दृश्य रविवार देर रात जंगल में लगे विभाग के कमरे में अचानक कैद हुआ है, जिसमें एक मादा भालू अपने दो बच्चों को पीठ पर बिठाकर रीछरा के जंगलों में घूम रही थी. 

रीछरा के जंगलों में भालू परिवार की सैर

आमतौर पर देखा जाता है कि भालू के शावक अपनी मां के पीछे-पीछे चलते हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मां ने उन्हें पीठ पर बिठाना बेहतर समझा. रीछरा के जंगलों में भालू परिवार की यह सैर कैमरे में कैद होते ही वायरल हो गई है.

भालू के शावक अपनी मां के साथ

भालू के शावक अपनी मां के साथ
Photo Credit: NDTV

क्यों खास है धौलपुर का डांग क्षेत्र

विशेषज्ञों का मानना है कि धौलपुर का डांग इलाका वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गया है. पर्याप्त पानी, घना जंगल और मानव दखल की कमी के चलते यहां का 'इको-सिस्टम' फल-फूल रहा है. यही कारण है कि भालू, टाइगर और पैंथर जैसे बड़े शिकारी जानवर अब खुद को यहां सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनका कुनबा लगातार बढ़ रहा है. वर्तमान समय में डांग क्षेत्र में करीब 15 भालुओं की संख्या हो चुकी है। इसके अलावा करीब 4 से 5 टाइगर और 10 से लेकर 12 तक पैंथर का मूवमेंट इलाके में रहता है.

यह भी पढ़ें; राजस्थान के इस गांव में जब मुस्लिम भाइयों को नहीं मिली नमाज की जगह, तो हिंदू पड़ोसियों ने किया ये नेक काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com