Rajasthan: धौलपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 83 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस कर्मियों की स्थानांतरण सूची जारी की. आचार संहिता लगने से पहले जिले में यह बड़ा फेरबदल बताया जा रहा है. इस तबादला सूची में कुल 83 पुलिस कर्मियों के नाम है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

Dholpur News: राजस्थान में अब चुनावों को देखते हुए पुलिस महकमें को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में लगातार तबादले किए जा रहे हैं. धौलपुर में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. यहां आचार संहिता लगने से पहले एसपी मनोज कुमार ने 83 पुलिसकर्मियों को किया इधर-उधर किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

इस फेरबदल में 3 एएसआई, 7 हेड कांस्टेबल और 73 कांस्टेबलों का फेरबदल किया गया है. ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारियों की लिस्ट पर गौर करें तो विष्णु कुमार का पुलिस लाइन धौलपुर से थाना सरमथुरा में ट्रांसफर किया गया है. रामकेश थाना सदर धौलपुर से महिला थाना धौलपुर में ट्रांसफर किया गया है. ममता को थाना कंचन से थाना दिहौली पर किया गया स्थानांतरण को आंशिक परिवर्तन के साथ निरस्त भी किया गया.

Advertisement

यहां देखें पूरी लिस्ट:-