विज्ञापन

'डीएम साहब सिलेंडर दिला दो...' हाथों में मेहंदी रचाए दो दुल्हन गैस के लिए पहुंच गई कलेक्ट्रेट

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में गैस किल्लत का अनोखा मामला सामने आया है. शादी से दो दिन पहले सिलेंडर न मिलने पर दो सगी बहनें हाथों में मेहंदी लगाए कलेक्ट्रेट पहुंचीं.

'डीएम साहब सिलेंडर दिला दो...' हाथों में मेहंदी रचाए दो दुल्हन गैस के लिए पहुंच गई कलेक्ट्रेट
कलेक्ट्रेट में मौजूद दोनों बहनें
NDTV

गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लोगों का रोजगार बंद हो गया है.कहीं जश्न फीका पड़ गया है. ऐसी ही एक तस्वीर राजस्थान के अजमेर जिले के बडालिया गांव में देखने को मिली, जहां दो बहनें हाथों में मेहंदी लगाए अपनी शादी का रंग फीका पड़ने से बचाने के लिए गैस की गुहार लगाने डीएम के ऑफिस पहुंच गईं.

गैस सिलेंडर के लिए कलेक्ट्रट पहुंची दो बहनें

दरअसल जिले के  बडलिया गांव की दो बहने  मन भर और मीनाक्षी रावत की शादी आगामी 25 अप्रैल को होनी तय है. घर में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. लेकिन खाना बनाने के लिए बाजार में गैस सिलेंडर नहीं मिलने  के कारण उनका परिवार काफी परेशान है, ऐसे में दोनों बहनें अपने पिता के साथ अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं. उनके हाथों में रची मेहंदी और हाथ में शादी का कार्ड देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

साहब! मेहमान भूखे रह जाएंगे

 हाथों में मेहंदी लगी हुई  साथ में शादी का कार्ड भी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं  जहां से अधिकारियों से सिलेंडर उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई.  पहले वे एसपी ऑफिस पहुंचीं, जहां से उन्हें संबंधित विभाग यानी जिला रसद कार्यालय भेजा गया. जहां  दोनों बहनों ने डीएसओ अधिकारी नीरज जैन से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई कि कैसे सिलेंडर न होने से उनके विवाह का जश्न फीका पड़ रहा है.

गुहार के बाद मिले दो कमर्शियल गैस सिलेंडर 

मामले की संवेदनशीलता  और डीएम के निर्देशों को देखते हुए जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने तुरंत संज्ञान लिया।  उन्होंने बताया कि दोनों बहनें अपनी समस्या लेकर आई थीं. शादी का मामला होने के कारण मानवीय आधार पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें शादी समारोह के लिए दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है.

यह भी पढ़ें; IRS Daughter Murder: 'बस गेम खेलता था, और कोई ऐब नहीं था' आरोपी की मां ने बताया क्या हुआ था अलवर में

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close