'ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी', यमुना नहर को लेकर डोटासरा का भाजपा सरकार पर तंज़

Laxmangarh: डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

Govind Singh Dotasara: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ दौरे के दौरान यमुना जल नहर मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. डूडवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी”, यानी सरकार की योजना केवल घोषणा तक ही सीमित रहेगी.

दौरे के दौरान डोटासरा ने डूडवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन तथा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

Advertisement

अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है

सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना की आधारभूत प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र में पानी कैसे पहुंचेगा.

भाजपा केवल जाति और धर्म की राजनीति करती है

डोटासरा ने आगे कहा कि यदि भाजपा सरकार यमुना नहर का “एक लोटा पानी” भी शेखावाटी तक ले आए तो वह अपना नाम बदल देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल जाति और धर्म की राजनीति करती है और विकास के नाम पर झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, जबकि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में विकास कार्य शून्य रहे हैं.

यह भी पढ़ें- SIR Rajasthan Final List: जोधपुर वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 2 लाख लोगों के नाम कटे; अशोक गहलोत के गढ़ में सबसे बड़ी सेंध