एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने मारी कार को टक्कर, होली पर घर लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि ईको वैन सवार सभी लोग होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे. लेकिन घर लौटने से पहले की उनकी मौत हो गई. मृतकों में तीन लोग आगरा के और तीन राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली पर पसरा घर पर मातम

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर के नजदीक में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार (3 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको वैन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. मृतको में दंपति समेत एक व्यक्ति धौलपुर निवासी की मौत हुई है. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

होली पर घर लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि ईको वैन सवार सभी लोग होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे. लेकिन घर लौटने से पहले की उनकी मौत हो गई. मृतकों में तीन लोग आगरा के और तीन राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले थे.

धौलपुर के दंपत्ति की दर्दनाक मौत

मृतक दिनेश पुत्र होतम सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में रहकर काम करते थे. दोनों होली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव, धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 5, गंगोलियापुरा आ रहे थे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इसी तरह लोकेश पुत्र भूरी सिंह, जो राजाखेड़ा के सोमली के घेर क्षेत्र के निवासी थे, की भी इस हादसे में जान चली गई. शेष तीन मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया. मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Banswara News: पत्नी और बेटे ने मिलकर कर दी पति की हत्या, रुमाल से गला घोंट नाले में फेंकी लाश; 4 गिरफ्तार