विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

भरतपुर-नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रेलर, जिंदा जल गया ड्राइवर

सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी.

भरतपुर-नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रेलर, जिंदा जल गया ड्राइवर
भरतपुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर पलटने से आग लग गई.

भरतपुर-नेशनल हाईवे स्थित सारस चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. आगरा से जयपुर जा रहे कोयले से भरे ट्रेलर में आग लगने से ड्राइवर की जलकर मौत हो गई. ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, जिससे डीजल फैल गया, और आग लग गई. ड्राइवर गाड़ी में फंस गया. राहगीरों और पुलिस ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया, और ड्राइवर विरदी चंद गुर्जर (30) ज‍िंदा जल गया. ड्राइवर का शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. वह अजमेर के करड़ाला थाना क्षेत्र के रूपनगढ़ का रहने वाला था.

ट्रेलर जयपुर जा रहा था  

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारस चौराहे पर कोयले से भरा ट्रेलर तेज गति से आगरा से जयपुर की ओर जा रहा था.सारस मोड़ पर ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद वह पलट गया. ट्रेलर पलटने के बाद उसका डीजल सड़क पर फैल गया, और आग लग गई.

गाड़ी में ही फंसा रह गया ड्राइवर 

इस दौरान ड्राइवर गाड़ी में ही फंसा रह गया, और उसमें तड़पता रहा. आसपास के लोग और पुलिस ने उसको निकालने की कोशिश की, लेक‍िन बाहर नहीं न‍िकाल सके. वह उसी में तड़पते हुए ज‍िंदा ही जल गया. पैर फंसने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका. बाद में अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया. केबिन से शव को बाहर निकलवाकर आरबीएम चिकित्सालय मुर्दाघर में रखवा दिया गया.

यह भी पढ़ें: रींगस में धुलंडी पर एक साथ न‍िकाली जाती है शव यात्रा और दूल्हे की बारात, वर्षों से चली आ रही परंपरा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com