विज्ञापन

शराब पीकर टीचर ने बच्‍चों को पीटा, पुल‍िस ने आरोपी श‍िक्षक को ह‍िरासत में ल‍िया 

पर‍िजनों को टीचर के बारे में बताया तो वे भड़क गए. गांव वालों के साथ पहुंचे अभ‍िभावकों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की. 

शराब पीकर टीचर ने बच्‍चों को पीटा, पुल‍िस ने आरोपी श‍िक्षक को ह‍िरासत में ल‍िया 
अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया.

झालावाड़ के बकानी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर शराब के नशे में छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला. पर‍िजनों ने आरोपी टीचर के ख‍िलाफ थाने में ल‍िख‍ित श‍िकायत दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है.

नशे में धुत था टीचर 

मामला करलगांव राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है. बताया जा रहा है कि शिक्षक हेमंत कुमार सेन शराब के नशे में स्कूल पहुंचे, और 6 से ज्यादा छात्रों के साथ मारपीट की. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्र-छात्राएं डर गए.

अभिभावकों ने हंगामा किया   

सूचना मिलते ही ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे, और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी.

 जांच कमेटी गठित कर दी 

बकानी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक हेमंत कुमार सेन को हिरासत में लेकर थाने ले गई. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: FM रेड‍ियो सेंटर पर आकाशीय ब‍िजली ग‍िरी, कई महत्वपूर्ण उपकरण जले

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close