दुबई-जयपुर की फ्लाइट में शराब पी रहा था यात्री, एयर होस्टेस ने रोका तो करने लगा छेड़खानी

जब एयर होस्टेस उसकी सीट के पास से गुजरी तो युवक ने पीठ पीछे से उसे गलत तरीके से टच किया. आरोपी यात्री यह हरकत वह पूरी फ्लाइट के दौरान बार-बार करता रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: फ्लाइट के अंदर एयर होस्टेस से छेड़खानी और बदतमीजी का एक और मामला सामने आया है. इस बार दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और बदतमीजी की गई. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट जैसे ही जयपुर लैंड हुई तो एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को सीआईएसएफ ने तुरंत हिरासत में लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

टोकने पर बोला- संतरे का जूस पी रहा

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 शुक्रवार रात 12:45 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई, जो रात 2:40 पर जयपुर पहुंची. इस दौरान 15-B सीट पर बैठा था और चुपचाप शराब पी रहा था. जब एयर होस्टेस ने टोका तो उसने कहा कि संतरे का जूस पी रहा हूं. जांच में सामने आया कि उसने दुबई ड्यूटी फ्री से शराब खरीदी थी.

Advertisement

एयर होस्टेस को गलत तरीके से किया टच

जब क्रू ने उसे शराब पीने से मना किया और ग्लास वापस मांगा तो युवक ने बहस की. शराब का ग्लास लेने के बाद युवक ने केबिन की ओर जाकर दोबारा ग्लास मांगा और इस दौरान एयर होस्टेस के करीब आने की कोशिश की. शिकायत के अनुसार, जब एयर होस्टेस उसकी सीट के पास से गुजरी तो युवक ने पीठ पीछे से उसे गलत तरीके से टच किया. यह हरकत वह पूरी फ्लाइट के दौरान बार-बार करता रहा.

लैंडिंग के बाद भी युवक ने माफी नहीं मांगी उलटा, बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया और कर्मचारियों से उलझता रहा. जयपुर एयरपोर्ट थाना अधिकारी संदीप बसेरा के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है. फ्लाइट क्रू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. एयरलाइन की ओर से भी विस्तृत रिपोर्ट थाने में दी गई है.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक जाम, दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; जयपुर टू दिल्ली फ्लाइट नहीं हुई टेक ऑफ

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान में 130 से ज्यादा यात्री सवार