विज्ञापन

देवर ने भाभी के प्रेमी की हत्या कर काली घाटी में फेंकी लाश, दो दिन बाद थाने में किया सरेंडर

आरोपी के बताए अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश बरामद कर ल‍िया. हत्‍यारोपी ने भाभी से युवक के अवैध संबंध का खुलासा क‍िया.  

देवर ने भाभी के प्रेमी की हत्या कर काली घाटी में फेंकी लाश, दो दिन बाद थाने में किया सरेंडर
डूंगरपुर पुलिस ने युवक की लाश खाई से बरामद कर लिया.

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे खाई में फेंक दिया, घटना के दो दिन बाद थाने में जाकर सरेंडर करते हुए वारदात की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

लाश गहरी खाई में फेंक दिया  

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि आज सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा. दिनेश ने बताया कि उसने गांव के उसके पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है, और शव काली घाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया है. 

हत्यारोपी की भाभी से युवक के अवैध संबंध थे

हत्या के कारण के बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने बताया कि उसके गांव के तिलेश पाटीदार का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसने 6 फरवरी को उसकी हत्या कर दी, और शव को खाई में फेंक दिया था. युवक के सरेंडर करने पर पुलिस ने दिनेश को ह‍िरासत में ले ल‍िया.

काली घाटी से लाश बरामद किया   

उसके बताए अनुसार, पुलिस काली घाटी पहुंची, और पुलिस ने देखा कि खाई में एक शव पड़ा हुआ है, जिसकी पहचान पुलिस ने तिलेश के रूप में की. घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम भी मौके पहुंची. एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. जिसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: अलवर में 8 महीने की बच्‍ची का म‍िला भ्रूण, पॉल‍िथ‍िन में ल‍िपटा झाड़‍ियों में पड़ा था  

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close