विज्ञापन

तालाब में पलटी ईको वैन, डूबने से 3 मासूम सह‍ित 4 की मौत; 8 घायल

आसपास के मौजूद ग्रामीण और राहगीर बचाव कार्य में बजुट गए. घायलों को बाहर न‍िकालकर अस्‍पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

तालाब में पलटी ईको वैन, डूबने से 3 मासूम सह‍ित 4 की मौत; 8 घायल
घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में फूलपुर गांव रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बच्चों और महिलाओं से भरी एक ईको वैन संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क किनारे पानी से भरे पोखरनुमा गड्ढे में पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन मासूम बच्चों और एक महिला सहित चार की मौत हो गई, जबकि करीब 7 से 8 लोग घायल हो गए. 

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और मंदिर दर्शन के लिए फूलपुर गांव की ओर जा रहे थे.  इसी दौरान फूलपुर गांव रोड पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ईको वैन पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. 

ग्रामीणों ने बाहर निकाला 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.  आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला.  हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

DM-SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सागवान मौके पर पहुंचे.  अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली.  पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. 

लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी में हादसे के पीछे लापरवाही को प्रमुख वजह माना जा रहा है.  सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे और वाहन के संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई.  पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.  हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे में मृतकों एवं घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: "राजकुमार बराला को चुनाव जिताओ, कोई लड़का कुंवारा नहीं रहेगा",  बीजेपी के पूर्व व‍िधायक का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com