विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2023

ED Raid in Rajasthan: राजस्थान में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, जयपुर-नागौर सहित 10 ठिकानों पर एक साथ चल रही रेड

REET Paper Leak: जयपुर, नागौर समेत डीडवाना के तीन गांवों में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों के पहुंचने की सूचना मिली है. जिन स्थानों पर रेड चल रही है, वहां सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया है.

डीडवाना के खारिया गांव में जारी ED की रेड.

ED Raid News: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत 10 स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. बीते 1 हफ्ते ये दूसरी बार है जब ED ने एक साथ राजस्थान के इतने ठिकानों पर छापेमारी की हो. सोमवार सुबह से जारी ED की ये कार्रवाई राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) के पेपर लीक मामले में हो रही है. इस वक्त जयपुर के कई ठिकानों समेत नागौर और डीडवाना में भी ED की अधिकारी रेड कर रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक, डीडवाना के गांव खारिया में राहुल भास्कर और सुरेंद्र भास्कर के घर पर ED के अधिकारी पहुंचे हैं. उनके घर के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवानों को भी हथियारों के साथ तैनात किया गया है. कहा जा रहा है कि ED के अधिकारी संदिग्धों से भी पूछताछ भी कर रहे हैं. इनके अलावा डीडवाना के लाडनूं और चक ढाणी में भी प्रवर्तन निदेशालय की टीमें पहुंचने की सूचना मिली है. हालांकि अभी तक ये रेड किसके घर में चल रही है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

वहीं जयपुर के विद्याधर नगर स्थित वेंकटेश्वर काम्प्लेक्स में सीए नरेंद्र काले के आवास पर ईडी कर रेड की खबर है. सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों सीकर के एक कोचिंग संस्थान पर पेपर लीक मामले को लेकर ED की छापेमारी हुई थी और आज इस मामले को लेकर खारिया गांव में ED की टीम पहुंची है और राहुल भाकर और सुरेंद्र भाकर से पूछताछ कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com