छात्राओं की सुरक्षा पर श‍िक्षा व‍िभाग का बड़ा कदम, गर्ल्‍स स्‍कूल और हॉस्‍टल में नया न‍ियम लागू 

हाल ही में महिलाओं के साथ आ रहे छेड़छाड़ के मामलों ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.  इसके बाद विभाग की ये पहल सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब नया कदम उठाया गया है. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद अब बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर पाएंगे, जिनका नाम पहले से छात्रा के अभिभावक या संरक्षक के रूप में अंकित है. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति बिना अभिभावकों की जानकारी के बालिका से नहीं मिल पाएगा.  

महिलाओं से हो रहे अपराध 

आंकड़ों की बात करें, तो एनसीआरबी की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में महिला की बेइज्जती या मारपीट कर मर्यादा भंग करने के कुल 9 हजार 537 मामले सामने आए. महिलाओं के अपहरण के कुल 7 हजार 663 मामले, बलात्कार के 5 हजार 194, बलात्कार प्रयास के 846 के मामले सामने आए.  

Advertisement

प्रिंंसिपल और वार्डन को निर्देश जारी  

विभाग की ओर से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और छात्रावासों के वॉर्डन को इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि जब मैं सामाजिक अधिकारिता मंत्री था, तब समाज कल्याण के छात्रावास में इस तरह का नियम हमने किया था.  

मिलने वाले की फोटो ली जाएगी

कोई भी व्यक्ति छात्रा से मिलने आता था तो उसका नाम और फोटो से पहचान की जाती थी. नाम और फोटो प्रवेश के वक्त ही रजिस्टर्ड कर लिए जाते थे. अब प्रदेश के सभी स्कूलों और छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है. 

यह भी पढ़ें: मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक