विज्ञापन

Rajasthan: मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक

Relaxo and Napino Labour Strike: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल हब में 'वेतन की जंग' छिड़ है. आज दो नई कंपनियों के मजदूर सड़क पर हैं और आंदोलन कर रहे हैं. जानें इस वक्त कैसे हैं हालात?

Rajasthan: मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक
अलवर के भिवाड़ी में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का बड़ा प्रदर्शन, रिलैक्सो इंडिया व निफोन कंपनी के बाहर लगाया जाम
NDTV Reporter

Alwar News: राजस्थान के सबसे बड़े औद्योगिक हब भिवाड़ी (Bhiwadi) में मजदूरों का असंतोष गहराता जा रहा है. मदरसन कंपनी में प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब गुरुवार सुबह दो और बड़ी कंपनियों (रिलैक्सो इंडिया और निफोन) के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है. हजारों की संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

रिलैक्सो चौक पर चक्का जाम और नारेबाजी

भिवाड़ी के व्यस्त रिलैक्सो चौक पर सुबह से ही श्रमिकों ने काम बंद कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया है. प्रदर्शनकारी श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें दी जाने वाली मजदूरी बेहद कम है और काम का बोझ अधिक है. प्रदर्शनकारी 'कंपनी प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

प्रशासनिक अमला मौके पर, भारी पुलिस बल तैनात

हजारों मजदूरों के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए रिलैक्सो चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों ने श्रमिकों के प्रतिनिधियों से बातचीत का दौर शुरू कर दिया है ताकि औद्योगिक शांति बनी रहे और जाम खुलवाया जा सके.

मदरसन कंपनी जैसा ही विवाद

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भिवाड़ी में श्रमिकों के बीच वेतन को लेकर भारी नाराजगी है. श्रमिकों का कहना है कि जिस तरह मदरसन कंपनी में वेतन विसंगतियों को लेकर मांगें उठी थीं, वैसी ही समस्या रिलैक्सो और निफोन कंपनी में भी है. फिलहाल, बातचीत जारी है लेकिन श्रमिक अपनी मांग पूरी होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- वर्दी को सलाम, पेंशनर्स को आराम, राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर CM भजनलाल ने किया बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com