विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2025

Kota Suicide: श‍िक्षा मंत्री ने कोटा में स्‍टूडेंट्स के सुसाइड का बताया कारण, बोलें-सतर्क रहें माता-प‍िता 

Kota Suicide: राजस्‍थान के शिक्षा मंत्री मदन द‍िलावर ने अभिभावकों से आग्रह क‍िया क‍ि वे सतर्क रहें. अपने बच्‍चों पर पढ़ाई के ल‍िए दबाव न डालें. 

Kota Suicide: श‍िक्षा मंत्री ने कोटा में स्‍टूडेंट्स के सुसाइड का बताया कारण, बोलें-सतर्क रहें माता-प‍िता 

 Kota Suicide:  राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को कोटा में विद्यार्थियों  के आत्महत्या किये जाने के पीछे ‘प्रेम प्रसंग' को एक कारण करार दिया है. इस साल कोटा में चार विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है. कोचिंग संस्थानों के प्रमुख केंद्र कोटा में 2024 में आत्महत्या के 17 मामले सामने आए थे. दिलावर (जो पंचायती राज विभाग भी संभालते हैं) बूंदी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. 

अभ‍िभावकों को क‍िया अलर्ट 

उन्होंने इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को भूमि स्वामित्व के लिए ‘स्वामित्व' कार्ड जारी किए गए. कोटा में विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वह अभिभावकों से आग्रह करना चाहते हैं कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए और अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव नहीं डालना चाहिए. 

"बच्‍चों पर दबाव न डालें"

दिलावर ने कहा, “मैं ईमानदारी से आग्रह करना चाहूंगा, हालांकि मेरे शब्द कुछ लोगों को परेशान कर सकते हैं कि माता-पिता को चौकस और सावधान रहना चाहिए तथा उन्हें अपने बच्चों पर दबाव नहीं डालना चाहिए.” मंत्री ने कहा कि कुछ मामलों में ‘प्रेम प्रसंग' होते हैं और उसके कारण छात्र आत्महत्या कर लेते हैं. दिलावर ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या के प्रति चौकस रहने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में 15 सौ ज‍िंदा लोगों ने खुद का क‍िया पिंडदान, गंगा में 108 डुबकी लगाई; आज मह‍िलाएं बनेंगी नागा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com