जयपुर में ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की, गाय को राष्‍ट्रीय पशु घोष‍ित करने की मांग की 

जयपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर सामुदाय‍िक सौहार्द और भाईचारा कायम रहने और मुल्‍की की तरक्‍की की दुआ मांगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा की.

जयपुर के दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा की गई. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर साल की तरह नमाज अदा की. राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने और गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई.

गाय को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया   

सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है और इसके संरक्षण के लिए समाज व सरकार दोनों को मिलकर काम करना चाहिए. महासचिव हाजी शेख निजामुद्दीन ने गोवंश को पूर्ण सुरक्षा देने की अपील करते हुए केंद्र सरकार से इसे राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति समाप्त होनी चाहिए, और गौ संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

Advertisement

मानवता और करुणा का भाव रखने की अपील  

प्रदर्शन के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया. साथ ही ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के साथ मानवता और करुणा का भाव रखने की बात कही गई. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई, और गौ संरक्षण को राष्ट्रीय अभियान बनाने पर जोर दिया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी भी रही. आयोजन के माध्यम से गोवंश संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया. 

यह भी पढ़ें: स्‍कॉर्प‍ियों में कांग्रेस नेता, पत्नी, मां और भांजी के साथ जिंदा जले, हत्या की आशंका

Topics mentioned in this article