ईद पर जयपुर में हाई अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी; जुलूस और नमाज के दौरान ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

ईद के त्योहार को लेकर जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी करेगी, जबकि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईद के त्योहार को लेकर जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Rajasthan News: देशभर में 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. जिसको देखते हुए राजस्थान में भी पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. राजधानी जयपुर में भी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. 21 मार्च को होने वाले इस पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो.

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

भीड़भाड़ वाले इलाकों और नमाज स्थलों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. अभय कमांड सेंटर से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

Advertisement

जुलूस और नमाज के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट

ईद की नमाज और जुलूस-शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है और प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा.

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल

आने वाले दिनों में ईद के साथ चेटीचंड, गणगौर और रामनवमी जैसे त्योहार भी हैं. इसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. हर जुलूस और आयोजन के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की खास नजर है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि माहौल खराब न हो और शांति बनी रहे.पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला है और ड्रोन से सर्वे भी कराया है. इससे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और जरूरी सुधार किए गए.

ईदगाह में खास इंतजाम

एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार के अनुसार ईदगाह में होने वाली बड़ी नमाज के लिए विशेष तैयारी की गई है. यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अजमेर के इस गांव में नहीं मनाई जाएगी ईद, खामेनेई की मौत पर शोक मनाएगा शिया समाज