"ग्राउंड जीरो" को लेकर इमरान हाशमी ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, कहा BSF के सम्मान में बनाई गई ये मूवी

इमरान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की प्रशंसा की और बताया कि यह फिल्म उनकी बहादुरी और बलिदान को याद करती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Emraan Hashmi

Ground Zero: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो' के साथ सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म सीमा सुरक्षा बल (BSF) की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करती है. अभिनेता के अनुसार यह फिल्म बीएसएफ कर्मियों के समर्पण और वीरता को दर्शाती है, जिसमें उनके वास्तविक जीवन के अनुभव और योगदान इस कहानी का बेस है.

नर्वस एनर्जी आपको तेज बनाए रखती है: इमरान

अभिनेता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पहले दिन से ही, बीएसएफ इस फिल्म के निर्माण में शामिल थी. हमने स्क्रिप्ट राइटिंग के दौरान उनसे सलाह ली, उनकी प्रतिक्रिया ली और उनकी सहमति से सब कुछ नोट किया. यह कहानी उनके बारे में है - उनके साहस, बलिदान और जीवन के बारे में है.

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी दृश्य के लिए वास्तविक बीएसएफ कर्मियों की सहायता की आवश्यकता थी, तो 'टाइगर 3' के अभिनेता ने स्वीकार किया कि शूटिंग में काफी चुनौतियां थीं.

इमरान ने बताया, "हर दिन नई चुनौतियां लेकर आता है. मैं उन भूमिकाओं की ओर आकर्षित होता हूं जो मुझे थोड़ा नर्वस बनाती हैं- क्योंकि यह डर मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. सेट पर हमेशा यही विचार रहता है, "मुझे आज कुछ बेहतरीन करना है." यह नर्वस एनर्जी आपको तेज बनाए रखती है.

नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभाएंगे इमरान

पहली बार BSF अधिकारी का किरदार निभाने का मतलब था कि मुझे शारीरिक और भावनात्मक रूप से अधिक मेहनत करनी थी. एक सैनिक की मनोवैज्ञानिक स्थिति, जो वे अंदर से लेकर चलते हैं उसे व्यक्त करना विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण था. लेकिन आखिरकार यह सब संभव हुआ.

इमरान हाशमी "ग्राउंड जीरो" में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. यह एक मनोरंजक एक्शन थ्रिलर है जो एक ऐतिहासिक मिशन से प्रेरित है. तेजस देओस्कर द्वारा निर्देशित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल शर्मा 3 दिन तक करेंगे शेखावटी का दौरा, जानें 19 से 21 अप्रैल तक का पूरा शेड्यूल
 

Topics mentioned in this article