Rajasthan: फर्जी IPS बनकर रचाई शादी, पत्नी के नाम पर 19 लाख का लोन लेकर हुआ फरार; इंदौर से पकड़ा गया 'हाईटेक' ठग

18 महीने से फरार 10 हजार के इनामी अपराधी अक्षत राज कोठारी को बांसवाड़ा साइबर पुलिस ने इंदौर से फिल्मी स्टाइल में दबोचा है. जानिए इस शातिर ठग की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फर्जी IPS बनकर शादी और फिर पत्नी के नाम पर 19 लाख का फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
NDTV Reporter

Banswara News: राजस्थान की साइबर पुलिस ने डेढ़ साल से चकमा दे रहे एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं है. खुद को फर्जी IPS अधिकारी बताकर एक महिला से शादी करने और फिर उसे ही लाखों का चूना लगाने वाले 10 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी अक्षत राज कोठारी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है.

IPS की वर्दी का झांसा देकर 19 लाख की ठगी

पकड़ा गया आरोपी अक्षत राज कोठारी सोशल मीडिया पर खुद को बड़े पुलिस अफसर (IPS) के तौर पर पेश करता था. इसी फर्जी पहचान के जरिए उसने एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी की. शादी के बाद धोखे से पत्नी के नाम पर बैंक से 19 लाख रुपये का लोन पास कराया. पैसे मिलते ही वह पत्नी को छोड़कर फरार हो गया और तब से पुलिस की रडार पर था.

इंदौर में पहचान बदलकर छिपा था इनामी अपराधी

साल 2024 से फरार यह अपराधी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और पहचान बदल रहा था. वह करीब 18 महीनों (डेढ़ साल) से पुलिस को चकमा दे रहा था. राजस्थान पुलिस ने इस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

साइबर थाना सीआई (CI) हरिओम को एक विशेष तकनीकी इनपुट मिला. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया. टीम ने आरोपी की डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा किया. शातिर ठग की लोकेशन इंदौर में मिली. इसके बाद सीआई हरिओम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल समुंदर, महेंद्र सिंह और किशन लाल की टीम ने इंदौर पहुंचकर अक्षत को धर दबोचा. 

Advertisement

कितनी महिलाओं को शिकार बनाया?

पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि उसने IPS बनकर और कितनी महिलाओं या लोगों को अपना शिकार बनाया है. मेडिकल चेकअप के बाद उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि इस 'हाईटेक' फ्रॉड के अन्य राज खुल सके.

ये भी पढ़ें:- नोट कर लें समय! कल विधानसभा में पेश होगा राजस्थान का बजट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया अंतिम रूप

Advertisement

LIVE TV देखें