"शारीरिक संबंध और धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था बाप", नाबालिग ने ताऊ को बताई पिता की करतूत

पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने कई बार उसके साथ गलत हरकत की. साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में झुंझुनूं के से बेहद ही संवेदनशील मामला सामने आया है. चिड़ावा इलाके में एक नाबालिग ने यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने के आरोप लगाए गए हैं. मामला हैरान करने वाला इसलिए भी है क्योंकि पीड़िता ने यह आरोप उसके पिता पर ही लगाए हैं. उसका आरोप है कि पिता काफी समय से शारीरिक संबंध बनाने और धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे. लंबे समय से पिता की करतूतों से परेशान पीड़िता ने परिजनों को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी. परिवार के सदस्यों ने थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी पिता की करतूत उजागर होने के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग हैरान भी हैं.  

पीड़िता के ताऊ ने दी शिकायत

पीड़िता ने ताऊ को फोन कर आपबीती बताई. पीड़िता के ताऊ ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया, "उसका भाई कुछ वर्षों पूर्व कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर चुका है. तब से परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था." पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने कई बार उसके साथ गलत हरकत की और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया.

Advertisement

ग्रामीणों में गुस्सा, डीएसपी कार्यालय पहुंचे

घटना सामने आने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में डीएसपी कार्यालय पहुंच गए. लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. डीएसपी विकास धींधवाल ने ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में आसमान से बरसी 'आफत', देर रात आंधी-बारिश का कहर, बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत