विज्ञापन

जयपुर में आसमान से बरसी 'आफत', देर रात आंधी-बारिश का कहर, बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जयपुर में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया. इस दौरान शहरभर में कई जगह नुकसान की खबर आई है. वहीं, कई लोग घायल भी हुए.

जयपुर में आसमान से बरसी 'आफत', देर रात आंधी-बारिश का कहर, बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है.

Weather News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात (3 मई) मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया. मौसम के बदले मिजाज से जयपुर में पारा दो डिग्री कम 38.1 डिग्री रहा. सुबह से ही राजधानी में आंधी-बारिश का दौर रहा. शाम होते ही तेज हवाओं की आंधी के साथ जमकर बारिश हुई. कई जगहों पर पेड़ गिरने और तेज आंधी के कारण नुकसान हुआ. जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां आंधी के दौरान बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया. करंट की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी गुस्सा देखने को मिला.

जवाहर नगर समेत कई इलाकों में तबाही

आंधी-बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में मकानों के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. जवाहर नगर कच्ची बस्ती समेत अलग-अलग स्थानों पर पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के पोल गिर गए. इसमें करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए.

देर रात धूलभरी आंधी के चलते राहगीर परेशान नजर आए.

देर रात धूलभरी आंधी के चलते राहगीर परेशान नजर आए.

आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

रातभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया और यातायात भी बाधित रहा. मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है. इसका असर जयपुर समेत राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा रहा है. विभाग ने आज (3 मई) भी कई जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक और दलित अधिकारी के बीच हाथापाई में किसने किसको पीटा? पता लगाने के लिए एक साथ शुरू हुई 2 जांच

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close