विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2025

स‍िरोही में दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत, फिल्मी अंदाज में हमला

सिरोही सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के चलते भिड़ंत की बात सामने आ रही है.

स‍िरोही में दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत, फिल्मी अंदाज में हमला
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस.

सिरोही शहर के गोयली चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. स्कॉर्पियो और बोलेरो कैम्पर जैसी गाड़ियों से एक-दूसरे पर चढ़ाई करते हुए दोनों पक्षों ने फिल्मी अंदाज में हमला किया. तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर से चौराहे पर खड़ी एक कार और चार बाइक भी चपेट में आ गईं, वहीं कुछ वाहन हाईवे पर लगे संकेत बोर्ड से टकरा गए.

क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा 

घटना के दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा. अचानक हुई हिंसक झड़प से लोग जान बचाने के लिए आसपास की दुकानों में घुस गए और चौराहा पूरी तरह सुनसान हो गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. मौके से दो वाहनों को जब्त किया गया है, जबकि एक अन्य वाहन सहित सभी आरोपी फरार हो गए.

जानबूझकर मारी टक्कर 

कुल तीन वाहन घटना में शामिल थे, जिनसे एक-दूसरे को जानबूझकर टक्कर मारी गई. फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं. साथ ही घटना में मौके पर खड़ी चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई हैं.

कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े  

इस घटना के बाद सिरोही जैसे शांत जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस के सामने चुनौती है कि समय रहते ऐसे तत्वों पर लगाम लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और आमजन का भरोसा बहाल किया जा सके.

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, दिसंबर के महीने में चढ़ने लगा पारा, अगले हफ्ते भी तापमान में होगी बढ़ोतरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com