बीजेपी के पूर्व MLA की पत्‍नी पर FIR, ग्रामीणों से मारपीट और फायर‍िंग का करने आरोप

बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना की पत्नी कमलेश सिंह की पत्नी पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप है. ग्रामीण ने पुलिस शिकायत की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना की पत्नी पर मुकदमा दर्ज.

भरतपुर के वैर थाने में बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश स‍िंह भडाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. बीजेपी के पूर्व विधायक ने भौंडा गांव में जमनी लीज पर ली है. ग्रामीणों का आरोप है क‍ि वे वहां अवैध खनन कराते हैं, वहीं पर उनकी पत्‍नी भी रहती हैं. शन‍िवार को अचानक लीज पर काम करने वाले लोगों ने पशु चरा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया. जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो, उन्होंने फायरिंग की. जानकारी के मुताबिक, मौके पर पूर्व विधायक की पत्नी कलमेश अन्य बदमाशों के साथ मौके पर पहुंची. आरोप है क‍ि इन्होंने लोगों के साथ मारपीट की. 

हाथों में थे अवैध हथियार 

चंदराम निवासी भौंडा गांव ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 31 जनवरी दोपहर करीब ढाई बजे की बात है. वह अपनी भेड़ बकरियां चारागाह जमीन पर चरा रहा था. इतने में होतराम, जगत, रवि, भूपेंद्र, उदय, सीताराम, पुष्पकर, रनजीत, संतोष और संजीव अचानक चारागाह जमीन पर आये. उनके हाथों में लाठी-डंडा और अवैध हथियार थे. 

गाली देने से रोका तो चला दी गोली 

चंदराम के साथ उसकी मां भी थी. यह लोग आते ही चंदराम की मां को गालियां देने लगे. जब चंदराम ने उन्हें गाली देने रोका तो, उसमें से सीताराम ने चंदराम पर गोली चला दी, तो वह जमीन पर लेट गया और गोली नहीं लगी. फायरिंग की आवाज सुनकर क्रेशर से कमलेश भडाना (पूर्व व‍िधायक अतर स‍िंह की पत्‍नी), विमलेश और उनके साथ कुछ बदमाश चरागाह जमीन पर आ गए.

दो लोगों को पुलिस को सौंपा 

बदमाशों को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान खेतों से भागने लगे. इतने में लोगों ने जगत और लोकेश को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सौंप दिया गया. 

Advertisement

विधायक बोले- गांव वालों ने फायरिंंग की   

इसके बारे में जब बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना से बात की तो, उन्होंने बताया की साल 1997 से मेरी भौंडा गांव में लीज पर जमीन है. वहां सिलिका पत्थर निकलता है. लीज पर जाने का रास्ता चारागाह जमीन से होकर गुजरता है. भौंडा गांव के कुछ ग्रामीण जबरन लीज में हिस्सेदारी और अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते हैं. उन्होंने कल लीज पर काम कर रहे लोगों पर हमला किया, और उन्होंने ही फायरिंग की थी. 

यह भी पढ़ें: शराब और कोयला महंगा, बीड़ी, जूते और माइक्रोवेव ओवन सस्ते... बजट 2026 में आम लोगों को राहत

Advertisement