विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

शराब और कोयला महंगा, बीड़ी, जूते और माइक्रोवेव ओवन सस्ते... बजट 2026 में आम लोगों को राहत

केंद्रीय बजट 2026 में आदमी को राहत दी गई है. आम जरूरत के सामान के साथ कैंसर से जुड़ी दवाइयां भी सस्‍ती हो जाएंगी. मेडिकल उपकरण के दाम भी कम होंगे.

शराब और कोयला महंगा, बीड़ी, जूते और माइक्रोवेव ओवन सस्ते... बजट 2026 में आम लोगों को राहत
बीड़ी, जूते, बैटरी, माइक्रोवेव सस्‍ते हो जाएंगे.

केंद्रीय व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने आम आदमी को ध्‍यान में रखकर बजट पेश क‍िया. बीड़ी, जूते, बैटरी, माइक्रोवेव सस्‍ते हो जाएंगे. वित्त मंत्री ने 'ब्लेंडेड CNG' (मिश्रित सीएनजी) पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी की गणना में एक बड़ा बदलाव किया है. अब CNG में जितनी मात्रा बायोगैस की होगी, उस पूरे हिस्से पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं देनी होगी. इसकी वजह से सीएनजी के दाम भी कम हो जाएंगे. बायोगैस भी सस्‍ता हो जाएगा. 

कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती

कैंसर की 17 दवाओं और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य कर दी गई है. इसकी वजह से कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं और 7 दुर्लभ बीमार‍ियों की दवाओं के रेट कम हो जाएंगे. गंभीर बीमार‍ियों जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत म‍िलेगी. सबसे अध‍िक फायदा आम लोगों को होगा. मेड‍िकल ड‍िवाइस पर लगने वाली कस्‍टम ड्यूटी को कम क‍िया गया है. इससे अस्‍पतालों में इलाज की लागत और मेड‍िकल उपकरण के दाम कम हो जाएंगे. दवाओं के आयात पर ड्यूटी में छूट देने से उनके बाजार मूल्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा. 

साधारण उपभोक्ताओं के लिए भी एक बड़ी राहत दी गई है. निजी उपयोग के लिए आयात होने वाले सामान पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी गई है. साथ ही माइक्रोवेव ओवन के कुछ पार्ट्स पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे घरेलू उपकरणों की कीमतें कम हो सकती हैं.

Union Budget 2026: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?
 सस्‍ता 

  1. माइक्रोवेव ओवन 
  2. डायब‍िटीज की दवाइयां 
  3. व‍िदेश में पढ़ाई
  4. सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें 
  5. विदेशी निजी इस्तेमाल का सामान    
  6. बैटरी    
  7. बायो फ्यूल मिला CNG    
  8. विदेशी यात्रा    
  9. हवाई जहाज के कलपुर्जे    
  10. कैंसर-शुगर की दवाई    
  11. चमड़े का निर्यात    
  12. बीड़ी
  13. चमड़े से बने वस्तु 

महंगा 

  1. इम्पोर्टेड छाते
  2. फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग (STT बढ़ा)
  3. कोयला
  4. खनिज
  5. स्क्रैप
  6. शराब

यह भी पढ़ें:  इनकम टैक्स में क्या अंतर आया? बजट में क्या हुआ ऐलान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com