विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

राजस्थान में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना

18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके असर से आगामे दो-तीन दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है.

राजस्थान में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इससे मौसम के बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च से मौसम का जबरदस्त उलटफेर होने वाला है, जहां आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 मार्च तक जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है.

18-20 मार्च तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का क्या होगा प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके असर से आगामे दो-तीन दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है. 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 

19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने की संभावना है. 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

20 मार्च को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph), बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

21 मार्च को मौसम शुष्क रहने एवं 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में पुनः कंही-कंही हल्की बारिश होने की संभावना है.

खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ेंः झुंझुनूं में बोले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, नहीं होगा बिजली विभाग का निजीकरण, 2027 तक हर किसान को मिलेगी दिन में बिजली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com