जोधपुर स्थित निजी अस्पताल में लगी आग, मरीज हुए दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट

जोधपुर के पावटा स्थित सोना मेडीहब प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. वहीं मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोधपुर अस्पताल में आग (NDTV)

Jodhpur Hospital Fire: राजस्थान के जोधपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जोधपुर के पावटा स्थित मेडीहब प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लग गई है. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है. जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट के बाद लगी अस्पताल में आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया. जिसके बाद वहां से लोग भागने लगे. वहीं मरीज भी जान बचाकर भागने लगे. हालांकि मरीजों को और अस्पताल स्टॉफ को बाहर निकाला गया है.

मरीजों और स्टॉफ को अस्पताल से निकाला गया बाहर

बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है, वहीं अस्पताल के सारे स्टाफ भी अस्पताल से बाहर आ गए है. फिलहाल आग से कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है.

Advertisement

दूसरे अस्पताल में मरीज हुए शिफ्ट

सूचना मिलते ही अस्पताल में लगी आग पर बुझाने के लिए मौके पर दमकल पहुंच चुकी है. वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुकी है. रेस्क्यू करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वहीं सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हालांकि इस घटना से वहां भगदड़ मची हुई है. वहीं मरीज परेशान दिख रहे हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित फीमेल वार्ड के में लगी थी. बताया जा रहा है कि सेंट्रलाइज एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जो तेजी से विकराल रूप में बदल गई. आग लगते ही अस्पताल परिसर में एक बार अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत फैल गई, सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, फायर ब्रिगेट, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. अस्पताल में मौजूद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

वहीं बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर कई मरीज भर्ती थे,  जिसमें महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी थे. यहां कुल 9 भर्ती मरीजों को आगजनी की घटना के बाद तुरंत सोना अस्पताल के सामने ही सनसिटी अस्पताल भेजा गया. जहां उनका उपचार  शुरू हुआ, आगजनी की घटना ने सोना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी कई सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 

अब चंद समय में पूरा होगा सफर, पश्चिमी राजस्थान में एक और हाईवे बनने जा रहा फोरलेन

JDA Action: 140 करोड़ की 70 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, 3 अवैध कॉलोनियां की गई ध्वस्त