Jodhpur Hospital Fire: राजस्थान के जोधपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जोधपुर के पावटा स्थित मेडीहब प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लग गई है. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है. जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट के बाद लगी अस्पताल में आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया. जिसके बाद वहां से लोग भागने लगे. वहीं मरीज भी जान बचाकर भागने लगे. हालांकि मरीजों को और अस्पताल स्टॉफ को बाहर निकाला गया है.
मरीजों और स्टॉफ को अस्पताल से निकाला गया बाहर
बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है, वहीं अस्पताल के सारे स्टाफ भी अस्पताल से बाहर आ गए है. फिलहाल आग से कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है.
दूसरे अस्पताल में मरीज हुए शिफ्ट
सूचना मिलते ही अस्पताल में लगी आग पर बुझाने के लिए मौके पर दमकल पहुंच चुकी है. वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुकी है. रेस्क्यू करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वहीं सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हालांकि इस घटना से वहां भगदड़ मची हुई है. वहीं मरीज परेशान दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः
अब चंद समय में पूरा होगा सफर, पश्चिमी राजस्थान में एक और हाईवे बनने जा रहा फोरलेन
JDA Action: 140 करोड़ की 70 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, 3 अवैध कॉलोनियां की गई ध्वस्त