फिरोजाबाद से कैला देवी जा रहे लोग धौलपुर में भीषण हादसे के शिकार, कार-ट्रक की टक्कर में 10 घायल

यह भीषण हादसा सरमथुरा उपखंड में करौली बॉर्डर के पास स्थित बथुआ खोह गांव के पास हुआ है. सभी यात्री उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं और कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फिरोजाबाद से कैला देवी जा रहे लोग धौलपुर में भीषण हादसे के शिकार

Rajasthan News: धौलपुर जिले में करौली बॉर्डर के पास रविवार को कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सभी लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं और कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे की सूचना पुलिस भी मौके आई. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

करौली बॉर्डर के पास हुआ हादसा

ट्रक और कार के बीच टक्कर का यह भीषण हादसा सरमथुरा उपखंड में करौली बॉर्डर के पास स्थित बथुआ खोह गांव के पास हुआ है. सभी यात्री उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं और कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. हादसा रविवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ है. 

Advertisement

हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में लाला (40), विपिन (35), रवि (30), देवेन्द्र (32), समीना (18), छोटी देवी (28), सूखी देवी (35), राधा (14), आजाद (4) और योगेश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं. घायलों के साथ मौजूद दीपक वर्मा ने बताया कि सभी लोग निषाद समाज के हैं और अपने गांव रहन की मढ़ैया से आस्था के साथ कैला देवी के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढे़ं-

जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की टक्‍कर, 3 युवकों की मौत 

नागौर में जायल तरनाऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कारों की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौत