विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2026

नागौर में जायल तरनाऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कारों की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौत

कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे में 2 साल की गीता और 65 वर्षीय चुनाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दो की गंभीर हालात को देखते हुए नागौर से हायर सेंटर रेफर किया गया है. 

नागौर में जायल तरनाऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कारों की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है. जायल-तरनाऊ मार्ग पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही जायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत स्थानीय राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, दोनों कारों में करीब दस लोग सवार थे. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागौर रेफर कर दिया गया है. हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

करीब 10 लोग घायल

​थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में जायल निवासी नदीम पुत्र सराजुदीन, मोहिन पुत्र यासीन, इरफान पुत्र कासिम, इमरान पुत्र बाबूलाल और इमरान पुत्र असूल रजाक घायल हुए हैं. इनके साथ ही कोलिया निवासी हेमाराम (70), यशपाल (20), प्रभुराम(37), गीता(2) पूनम (30) चुनाराम (65) और भी घायल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इलाज के दौरान दो लोगों की मौत

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. कोलिया निवासी सभी गंभीर घायलों को नागौर के JLN अस्पताल रेफर किया गया है. जहां इलाज के दौरान दो वर्षीय गीता और 65 वर्षीय चुनाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दो की गंभीर हालात को देखते हुए नागौर से हायर सेंटर रेफर किया गया है. 

यह भी पढे़ं-

भीलवाड़ा में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की मौत, अपने कमरे में गए और फिर नहीं लौटे आया साइलेंट अटैक

Amer Hit and Run Case: आमेर में हिट-एंड-रन, बेकाबू कार की टक्कर से महिला हवा में उछली; लहूलुहान हालत में SMS अस्पताल रेफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com