विज्ञापन

नागौर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. मेड़ता सिटी क्षेत्र में रोडवेज बस और एक इको गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

नागौर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल
राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है.

Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के नागौर जिले में एक बहुत खतरनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें मेड़ता सिटी क्षेत्र के पुनास-चकढाणी मार्ग पर एक रोडवेज बस और इको कार के बीच इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे के तुरंत बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत टीमें बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गईं. राहत कार्य को गति देते हुए 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से बचाव कार्य में जुट गए. टीम ने मलबे से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला. सभी चार घायलों को तुरंत नजदीकी कुचेरा अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

 जांच में जुटी पुलिस

हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों के शवों को फिलहाल राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस प्रशासन अब इस बात का पता लगाने में जुटा है कि यह दुर्घटना आखिर किस वजह से हुई. फिलहाल मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें- 

Jaipur: जयपुर की लड़की ने मनचले को सिखाया सबक, आधी रात को हरकत कर भागा, युवती ने पीछा कर पुलिस को दिया सुराग

Rajya Sabha Elections 2026: राजस्थान में कौन होगा राज्यसभा का दावेदार? तीनों सीटों के लिए बीजेपी का पैनल तैयार

Adhai Din Ka Jhonpra: भोजशाला के बाद अजमेर के 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' में भी विवाद गहराया! हनुमान चालीसा के पाठ की उठी मांग

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close