विज्ञापन

Jaipur: जयपुर की लड़की ने मनचले को सिखाया सबक, आधी रात को हरकत कर भागा, युवती ने पीछा कर पुलिस को दिया सुराग

करीब 3 बजे एक स्कूटी सवार आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की और मौके से भाग गया. इसके बाद पीड़िता ने नाकाबंदी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी थी.

Jaipur: जयपुर की लड़की ने मनचले को सिखाया सबक, आधी रात को हरकत कर भागा, युवती ने पीछा कर पुलिस को दिया सुराग
पुलिस आरोपी सुनील कुमार की तलाश में 2 दिन तक जुटी रही.

जयपुर में युवती से छेड़छाड़ करने वाला मनचला 2 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में है. 13 मई आधी रात को स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर आरोपी फरार हो गया था. अगर युवती ने बहादुरी नहीं दिखाई होती तो आरोपी नहीं पकड़ा जाता. उसने काफी दूर तक उसका पीछा किया और पुलिस को उसकी जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, लड़की स्वेज फार्म से घर की तरफ जा रही थी. तभी श्याम नगर में सुनसान रोड पर स्कूटी सवार सुनील उससे छेड़छाड़ करके भाग गया. काफी देर तक पीछा करने के बाद भी जब लड़का हाथ नहीं आया तो उसने नाकाबंदी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया. उसे गिरफ्तार कर स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है.  

रात 3 बजे हुई थी घटना

उसने बताया, "तब रात के करीब 3 बज रहे थे, उसी समय एक लड़का तेजी से स्कूटी पर आया और छेड़छाड़ करके भाग गया. मैं जब जोर से चिल्लाई. तब मैंने स्कूटी की स्पीड बढ़ाई और पीछे चली गई." 

दुकान पर खड़ा था आरोपी, लड़की को देखा तो फरार

जब लड़की एक दुकान के पास पहुंची तो वह आदमी वहां खड़ा था. उसे देखकर लड़की चिल्लाई, लेकिन वो भाग गया. इसके बाद भी उसने काफी देर तक पीछा किया, लेकिन वह भाग गया. 

महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पीड़िता से बयान लिए गए. आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसने लाल कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी. वहीं, थानाधिकारी ने मौके से ही उच्च अधिकारियों को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी. थाने से जाब्ता बुलाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई.

यह भी पढ़ेंः कुलकर्णी- मनीषा मांधरे ने एनटीए से दोनों सेट चुराए, फिर हुई खरीद-फरोख्त, नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close