विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2026

Amer Hit and Run Case: आमेर में हिट-एंड-रन, बेकाबू कार की टक्कर से महिला हवा में उछली; लहूलुहान हालत में SMS अस्पताल रेफर

Amer Road Accident: आमेर के सागर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी. घायल महिला को गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें रोहन शर्मा की रिपोर्ट...

Amer Hit and Run Case: आमेर में हिट-एंड-रन, बेकाबू कार की टक्कर से महिला हवा में उछली; लहूलुहान हालत में SMS अस्पताल रेफर
जयपुर के आमेर स्थित सागर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र स्थित सागर रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और भागने का प्रयास कर रहे कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

हालत गंभीर, SMS अस्पताल रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला के हाथ और पैरों में गहरी चोटें आई हैं. घायल महिला को प्राथमिक इलाज के लिए पहले आमेर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फर्स्ट ऐड देने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है.

आरोपी ड्राइवर हिरासत में, पुलिस जांच शुरू

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, कार की गति अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और महिला को टक्कर लग गई. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की मेडिकल जांच सहित मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

इस घटना के बाद सागर रोड पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता और रोष है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सागर रोड पर ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड मॉनिटरिंग के सख्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें:- ईद के मौके पर खुला जन्नती दरवाजा, अजमेर दरगाह में देश-विदेश से आए जायरीनों ने मांगी दुआएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com