विज्ञापन

Eid 2026: ईद के मौके पर खुला जन्नती दरवाजा, अजमेर दरगाह में देश-विदेश से आए जायरीनों ने मांगी दुआएं

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जन्नती दरवाजा से गुजरने को बेहद मुकद्दस माना जाता है. आज ईद के मौके पर जायरीनों की लंबी कतारें नजर आईं.

Eid 2026: ईद के मौके पर खुला जन्नती दरवाजा, अजमेर दरगाह में देश-विदेश से आए जायरीनों ने मांगी दुआएं

Eid al-Fitr 2026: अजमेर दरगाह शरीफ में ईद-उल-फितर के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और खास परंपरा के तहत जन्नती दरवाजा खोला गया. सुबह से ही नमाज के बाद जायरीन दरगाह पहुंचने लगे और दरवाजे से जन्नती गुजरने के लिए लंबी कतारें लग गईं. ईद के मौके पर दरगाह शरीफ में देश-विदेश से आए जायरीनों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, वहीं अजमेर शहर में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली. इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो.

बेहद मुकद्दस माना जाता है दरवाजे से गुजरना

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जन्नती दरवाजा से गुजरने को बेहद मुकद्दस माना जाता है. मान्यता है कि इस दरवाजे से गुजरने वाले को रूहानी सुकून और बरकत हासिल होती है. इसी आस्था के चलते जायरीनों में दरवाजे से निकलने की होड़ देखने को मिली और पूरे परिसर में “ख्वाजा का दरबार” के नारे गूंजते रहे.

सिर्फ 4 बार विशेष मौके पर खुलता है दरवाजा

दरगाह प्रशासन के अनुसार जन्नती दरवाजा साल में केवल चार विशेष मौकों पर खोला जाता है. इसे ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स और हजरत ख्वाजा उस्मानी हारूनी के उर्स के मौके पर खोला जाता है. 

यह भी पढ़ेंः केरलम चुनाव में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close