उत्तर भारत में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर साफ नजर आया. बीती रात से दिल्ली और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया. कोहरे की वजह से फ्लाइट दिल्ली और चंडीगढ़ में लैंडिंंग नहीं सकी. इसकी वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है.
5 विमान की लैंडिंंग
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम संबंधी बाधाओं के चलते कुल पांच विमानों को जयपुर उतारा गया. इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1056, थाई एयरवेज की फ्लाइट TG 331, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1440, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 471 और एक नॉन शेड्यूल्ड विमान शामिल है. ये सभी उड़ानें मुख्य रूप से दिल्ली और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से संबंधित थीं.
दिल्ली और चंडीगढ़ में खराब मौसम
बताया गया है कि दिल्ली और चंडीगढ़ क्षेत्र में कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई, जिसके बाद पायलटों ने जयपुर को वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में चुना. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की.
यह भी पढ़ें: पुष्कर में इजरायल विरोधी स्टिकर लगाना विदेशी टूरिस्ट को पड़ा महंगा, देश छोड़ने के निर्देश