ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने ससुराल पर लगाए आरोप, मॉर्चरी के बाहर दोनों पक्ष भिड़े

जीआरपी पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है. लेकिन मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में मंगलवार (24 अप्रैल) रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक शकील की मौत हो गई. बड़ी उदई निवासी युवक लोको फाटक के पास ट्रेन की चपेट में गया. अकील ससुराल में आया था, तभी वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

परिजनों ने मौत को बताया संदिग्ध

जीआरपी पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है. लेकिन मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

दोनों पक्षों की महिलाएं भिड़ीं

मृतक के घरवालों का कहना है कि कल शाम अकील की उसके साले के साथ कहासुनी हुई थी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि उस समय गाड़ी कम रफ्तार में थी और युवक गाड़ी के आगे लेटा था. इस बात के सामने आने के बाद से ही ससुराल पक्ष पर आरोप लग रहे हैं.

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान मृतक के ससुराल वालों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया. दोनों पक्षों की महिलाओं में बीच सड़क मारामारी शुरू होने से कुछ देर के लिए माहौल खराब हो गया, जिसे लोगों ने शांत करवाया.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी को भेंट की गई मां दुर्गा की मूर्ति का 11 नेशनल अवार्ड से है कनेक्शन, CM ने नवरात्रि में की विशेष भेंट