Gogamedi murder case: सामने आई शूटर रोहित राठौर की बहन, बोली, '10 मिनट में घर लौटने की बात बोलकर निकला था भाई'

Sukhdev Singh Gogamedi murder accused: बहन कुसुम के मुताबिक फौजी परिवार से ताल्लुक रखने वाला हत्यारोपी रोहित राठौर कानून की पढ़ाई कर रहा था और एलएलबी सेकेंड का छात्र था, जब उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (फाइल फोटो)

Gogamedi Murder Case: श्रीकरणी राजपूत सेना प्रमुख सुखदेव  गोगामेडी हत्याकांड में शामिल आरोपी रोहित राठौर की बहन कुसुम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. हत्यारोपी राठौर की बहन कुसुम के मुताबिक उसके भाई के पिता और दादा दोनों भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं. 

बहन कुसुम के मुताबिक फौजी परिवार से ताल्लुक रखने वाला हत्यारोपी रोहित राठौर कानून की पढ़ाई कर रहा था और एलएलबी सेकेंड का छात्र था, जब उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा. सवाल उठता हैं ऐसा क्या हुआ कि राठौर ने हथियार उठा लिए और गैंगस्टर बन गया. 

रिपोर्ट के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर हुई दिनदहाड़े हत्याकांड के दिन सुबह परिजनों से यह बोलकर निकला था कि वो बस 10 मिनट में वापस आ रहा है, लेकिन गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया .इसके बाद रोहित राठौर घर नहीं पहुंचा, क्योंकि कार्रवाई के बाद वह सीधे जेल पहुंचा दिया गया. 

Advertisement
एनडीटीवी से बातचीत में हत्यारोपी रोहित राठौर के परिजनों ने कहा कि रोहित के जेल जाने के बाद से अब तक वो उससे नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि  जब उससे मुलाकात होगी तभी हकीकत सामने आएगी कि आखिर उसने यह क्यों किया?

गौरतलब है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गत 5 दिसंबर को दिनदहाड़े उनके घर पर हत्या कर दी गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है. गोगामेड़ी हत्याकांड की जिम्मेदार लॉरेंस विश्वनोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली थी. श्याम नगर इलाक़े में उनके घर मिलने के बहाने आए तीन हमलावरों में रोहित राठौड़ शामिल था.  इस गोलाबारी में एक हमलावर की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें-'मुझे उस दिन अजीब लग रहा था, मैं उन्हें रोक रही थी, लेकिन...'गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी ने NDTV पर किया एक्सक्लूसिव खुलासा