Gold Silver Prices: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. कीमतों में आई कमी के चलते खरीदारी का माहौल बनने लगा है. ताजा दरों के अनुसार चांदी में करीब 6000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना लगभग 3000 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है.
सोन 1.48 लाख प्रति दस ग्राम
आज सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 231000 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं शुद्ध सोना 148000 रुपये प्रति दस ग्राम और जेवरात सोना 138500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
दाम गिरने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी
व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है, और आने वाले दिनों में मांग में और तेजी देखने को मिल सकती है. ये भाव जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: "राम के बिना रमजान नहीं", जयपुर में ईद पर हिंदुओं ने मुस्लिमों पर बरसाए फूल