विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2026

जयपुर में सोना-चांदी धड़ाम, एक झटके में 6000 रुपये तक गिरी कीमतें; खरीदारी का सुनहरा मौका

Gold Silver Prices Drop: सोना एक हफ्ते में 11 हजार रुपये तक सस्‍ता हो गया है. चांदी 28 हजार रुपये से ज्‍यादा कम हुए हैं. 

जयपुर में सोना-चांदी धड़ाम, एक झटके में 6000 रुपये तक गिरी कीमतें; खरीदारी का सुनहरा मौका
फाइल फोटो.

Gold Silver Prices: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. कीमतों में आई कमी के चलते खरीदारी का माहौल बनने लगा है. ताजा दरों के अनुसार चांदी में करीब 6000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना लगभग 3000 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है. 

सोन 1.48 लाख प्रति दस ग्राम 

आज सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 231000 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं शुद्ध सोना 148000 रुपये प्रति दस ग्राम और जेवरात सोना 138500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. 

दाम गिरने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी 

व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है, और आने वाले दिनों में मांग में और तेजी देखने को मिल सकती है. ये भाव जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: "राम के बिना रमजान नहीं", जयपुर में ईद पर ह‍िंदुओं ने मुस्‍ल‍िमों पर बरसाए फूल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com