Jaipur Gold Silver Price: जयपुर में सोना-चांदी के दामों में उछाल, जानें क‍ितना बढ़ा रेट 

Jaipur Bullion Market: जयपुर सर्राफा बाजार आज बदला हुआ नजर आया. सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में सोना चांदी का दाम बढ़ा.

Jaipur Gold Silver Price: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम की घोषणा के बाद सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाजार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक परिस्थितियों के असर से सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए हैं. 

चांदी का भाव बढ़ा 

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, चांदी में आज 13,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी तेजी रही.  इसके बाद चांदी का भाव बढ़कर 2,51,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. 

Advertisement

42 सौ रुपये सोना महंगा 

सोने की कीमतों में भी मजबूती देखी गई. शुद्ध सोना 4,200 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा होकर 1,56,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इसके साथ ही जेवरात सोने का भाव भी बढ़कर 1,46,000 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया. 

निवेशकों का रुझान बढ़ा 

सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव में कमी के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बना हुआ है, जिसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: स्‍कूल बस पलटी, हेड मास्‍टर की मौत; 10-15 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल