विज्ञापन

स्‍कूल बस पलटी, हेड मास्‍टर की मौत; 10-15 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल 

घालय छात्रों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. सूचना पर बच्‍चों के पर‍िजन भी अस्‍पताल पहुंच गए हैं. 

स्‍कूल बस पलटी, हेड मास्‍टर की मौत; 10-15 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल 
करौली में स्कूल बस पलटने से हेड मास्टर की मौत हो गई.

करौली में आज (बुधवार) सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सूरौठ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास निजी स्‍कूल इंदिरा गांधी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक हेड मास्‍टर की मौत हो गई, और 10 से 15 बच्चे घायल हो गए. ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सूरौठ पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायल बच्‍चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

बेकाबू बस पलटी  

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा बस का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंद‍िदा गांधी स्‍कूल की बस बच्‍चों को लेकर जा रही थी. सूरौठ पेट्रोल पंप के सामने बस बेकाबू होकर पलट गई. इस दौरान बाइक से जा रहे डेड मास्‍टर भूर स‍िंह मीणा बस की चपेट में आ गए. 

करौली में स्कूल बस पलट गई.

करौली में स्कूल बस पलट गई.

हादसे में हेड मास्टर की मौत 

गंभीर रूप से घायल हेड मास्‍टर भूर स‍िंह को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई. भूर स‍िंह मीणा भुकरावली के रहने वाले थे और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, धंधावली में हेड मास्‍टर थे. बाइक से स्‍कूल जाते समय हादसे के श‍िकार हो गए. 

पुलिस मामले की कर रही जांच 

दुर्घटना में घायल बच्‍चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, मौके पर सूरौठ पुलिस थानाधिकारी सोहन सिंह ने जाप्ता के साथ पहुंचे. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: जापानी मह‍िला से छेड़छाड़ का एक आरोपी ग‍िरफ्तार, चार युवक अभी भी चल रहे फरार 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close