जयपुर में आमेर किला के पीछे स्थित जयगढ़ किले के रास्ते पर जापानी महिला के साथ 5 युवकों ने छेड़छाड़ की थी. पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीमुद्दीन उर्फ आमिर (24 वर्ष) पुत्र मोहिद्दीन निवासी बाबू का टिब्बा थाना रामगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.
CCTV फुटेज भी सामने आए
सूत्रों के मुताबिक, घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए थे, जिनमें आरोपी युवक दिखाई दिए थे. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.
जापानी महिला को दबाेचा था
जयपुर में आमेर किला के पीछे स्थित जयगढ़ किले के रास्ते पर जापानी महिला के साथ 5 युवकों ने छेड़छाड़ की थी. हाथ पकड़कर दबोच लिया, और जबरदस्ती करने लगे थे. महिला ने हिम्मत दिखाते युवकों से खुद को छुड़ाया, और डरी-सहमी हालत में आमेर किले की ओर भागी. वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को घटना की जानकारी दी. गार्ड पहुंचे तो युवक भाग गए थे. इसकी सूचना पुलिस को दी थी.
(इनपुट- रोहन शर्मा)
यह भी पढ़ें: राजस्थान में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम